Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नव वर्ष 2024 पर पिकनिक स्पॉटों पर युवाओं की उमड़ी भीड़, वन भोज का सभी ने उठाया आनंद, डीजे की धुन पर भी जमकर थिरके

On: January 1, 2024 8:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नव वर्ष 2024 पर पिकनिक स्पॉटों पर युवाओं की उमड़ी भीड़, वन भोज का सभी ने उठाया आनंद, डीजे की धुन पर भी जमकर थिरके

चतरा/इटखोरी/पत्थलगड़ा। सोमवार को नव वर्ष 2024 पर जिले के विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं मंगल कामनाओं के साथ नव वर्ष 2024 का स्वागत जिले वासियों ने पूजा-पाठ के साथ किया। जबकी युवाओं ने जश्न मनाकर 2023 को विदाई दी और 2024 का स्वागत भी किया। रात्री के 12 बजने के बाद से ही मोबाइल पर नव वर्ष की बधाई और मुबारक बाद देने का दौर प्रारंभ हुआ जो दुसरे दिन एक जनवरी के देर शाम तक चलता रहा। जिले के प्रसिद्ध पिकनीक स्पॉटों में कान्हाचटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तामाशिन जलप्रपात, सदर प्रखंड स्थित लक्ष्मनपुर डैम, डुमेर-सुमेर, हेरु डेम, लावालौंग के खैवा-बन्दारू, टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित चुदरू धाम, गिद्धौर प्रखंड के बलबल सिसवा, हंटरगंज प्रखंड के कोलेश्वरी पर्वत व इटखोरी के हदहदवा आदि स्थानों पर पिकनिक मनाने को लेकर  युवाओं  की भीड़ हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी नव वर्ष के पहले दिन उमड़ी थी। पिकनिक स्पॉटों पर पहुंचे युवा सामूहिक वन भोज का आनंद उठाने के साथ डीजे के धुन पर भी जमकर थिरके युवा। दुसरी ओर एसपी राकेश रंजन के दिशा निर्देश पर चौकस रही पुलिस।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

प्यार, जलन और साजिश: रिश्तों की आड़ में रची गई मौत की कहानी

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

Leave a Comment