विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलगा में सरकारी कर्मचारी संघ गिद्धौर द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के विभिन्न परीक्षाओं में सफल तीन स्टुडेंट्स और उनके अभिभावक को सम्मानित किया गया। स्वर्गीय बिनोद दांगी के पुत्र शशि कुमार, महेंद्र राम की पुत्री सपना रानी ने जेइइ मेंस परीक्षा पास कर बीआइटी सिंदरी में प्रवेश लिया है। वहीं शक्तिकांत ने बिहार में बीपीएससी द्वारा आयोजित 6 टू 8 और 9 टू 10 की परीक्षा पास की है। कार्यक्रम में अशोक कुमार दांगी, अरविंद कुमार दांगी, युगेश्वर राम दांगी, युगेश्वर दांगी, ऋषि कपूर वर्मा, कमलेश दास, नरेश पासवान, धर्मेन्द्र कुमार, अजय कुमार दांगी, अजय कुमार, सुमन कुमार, निलेश कुमार, मनोज कुमार, पोखन राम, रामपवन कुमार, श्यामसुंदर दांगी, ऋषि कपूर, अर्जुन राम दांगी, रविन्द्र कुमार, आदर्श कुमार, अनिल कुमार, महेन्द्र प्र. दांगी, महेन्द्र राम, दिलीप कुमार, कविता देवी, सपना रानी, कांती देवी, उपेन्द्रनाथ दांगी, शीला देवी एवं अन्य उपस्थित थे।