प्रखंड से लेकर गांव तक भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस
मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय समेत गांवों में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 99 वीं जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनाई गई। इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा सभी शक्ति केंद्र (बुथ) पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के प्रधान मंत्री के रूप में उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान, सुशासन का प्रदर्शन करते हुए कई पहल शुरू किए। रक्षा क्षेत्र में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए भारत ने वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण भी किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, महामंत्री महेंद्र नायक, संजय प्रजापति, डीएन प्रसाद, भाजपा युवामोर्चा अध्यक्ष अच्युत कुमार सिंह, बमशंकर सिंह, कैलाश रवानी, विशम्भर राणा आदि उपस्थित थे।