भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई 99वीं जयंती, दी गई श्रद्धांजली

0
122

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई 99वीं जयंती, दी गई श्रद्धांजली

इटखोरी/मयूरहंड/कुंदाः भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 99वीं जयंती सोमवार को चतरा जिला मुख्यालय के अलावे इटखोरी, मयूरहंड, कुंदा व टंडवा आदि प्रखंड़ों में कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस  भाजपा कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों के द्वारा सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व सिमरिया विधानसभा प्रत्याशी सुजीत भारती ने कहा कि श्रधेय अटल बिहारी बाजपेई एक कुशल लोकप्रिय प्रधानमंत्री के साथ एक कुशल पत्रकार, कवि व अनेको भाषा के ज्ञाता थे। भाजपा आज जो भी है उनके मेहनत का प्रतिफल है। प्रखंड के पीतीज पंचायत स्थित कन्या मध्यविद्याल बंगला चौक के सख्ती केंद्र पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया। कुंदा(चतरा) प्रखंड मुख्यालय में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सेवा एवं सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शत-शत नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की विलक्षण नेतृत्व, दूरदर्शिता तथा अद्भुत भाषन देने के लिए प्रसिद्ध नेता थे और अपने जीवन में सदैव योग पुरुष की तरह राजनीती करते थे। मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिता कुमारी, गंदौरी साव, अम्बिका सिंह भोक्ता, महेंद्र ठाकुर, सुरेश यादव, सीना यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।