Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Giddhaur: ग्रामीणों ने एसडीओ से की अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों ने एसडीओ से की अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

गिद्धौर (चतरा)। रंगों के त्यौहार होली में डीजे साउंड के साथ-साथ अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के ग्रामीणों ने की है। इस बाबत ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी को देते हुए कहा है कि डीजे साउंड से कई घटनाएं हो रही है। जबकि अश्लील गाने से इसका प्रतिकूल प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है। आवेदन की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी को भी दी गई है। प्रतिलिपि में पंचायत समिति सदस्य के साथ-साथ उप मुखिया व वार्ड सदस्यों का अनुशंसा भी प्राप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment