मुखिया के नेतृत्व में 140 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

0
98

मुखिया के नेतृत्व में 140 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मंझगांवां पंचायत भवन में 140 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कम्बल का वितरण पंचायत की मुखिया सरिता देवी के नेतृत्व में तरी, घटेरी, सिंदुवारी, पिंडारकोन गंडके सहित अन्य गांव के लगभग 140 जरूरतमंदों के बीच ठंड जे बचाव को लेकर किया गया। मुखिया ने बताया की सरकार के द्वारा ठंड से बचाव को लेकर उक्त कंबल पंचायत को आवंटन दिया गया था। जिसे जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया है। मौके पर उप मुखिया गणेश सिंह सहित सभी वार्ड सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।