
वन अधिकार समिति का किया गया गठन, अध्यक्ष बने सुरेश
गिद्धौर(चतरा)ः गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बरियातू पंचायत अंतर्गत बंदिया गांव में वन अधिकार समिति गठन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता सुशील भुइयां ने किया। बैठक में वनरक्षी राजेश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में वन अधिकार समिति का गठन करते हुए सर्वसम्मति से वन अधिकार समिति का अध्यक्ष सुरेश भारती, चिंता देवी को उपाध्यक्ष एवं विवेक कुमार सिंह को सचिव बनाया गया। साथ ही 15 सदस्यों का निगरानी समि़ति का भी गठन किया गया। मौके पर गांव के दर्जनों महिला व पुरूष उपस्थित थे।