नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल, पुलिस ने किया ढाई केजी का प्रेशर बम बरामद
चतरा। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नक्सलियों की बड़ी साजिश जिले के वशिष्टनगर जोरी थाना अंतर्गत कैडिमो जंगल से ढ़ाई केजी का प्रेशर बंम बरामदकर कर दिया। सूचना थी की आस-पास हथियार के साथ नक्सली भ्रमणशील हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के आलोक में सहायक समादेष्टा परमवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कैडिमो जंगल के आस-पास नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये करीब ढाई किलोग्राम के प्रेशर बम को बरामद करते हुए झारखंड जगुआर बीडीडीएस टीम के सहयोग से सफलता पूर्वक विनिष्ट किया गया। छापेमारी दल में सहायक समादेष्टा के साथ पुलिस अवर निरीक्षक रूपेश कुमार, जिला बल, झारखण्ड जगुआर बीडीडीएस व अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
















Total Users : 1247157
Total views : 3105036