विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का कबरा में आयोजन

0
83

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का कबरा में आयोजन

टंडवा(चतरा )। शुक्रवार को टंडवा प्रखंड अंर्तगत कबरा पंचायत सचिवालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मुखिया निलेश ज्ञासेन, सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय एवं बीपीओ सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से विधिवत् फीता काट कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति को मजबूती मिला, जिससे भारत का वैश्विक सम्मान और पहचान मिली है। मुखिया ने कहा कि लोकल को ग्लोबल यानी स्थानीय को वैश्विक बनाने के विजन का नाम मोदी सरकार है। पिछले 9 वर्षाे में देश महिला नेतृत्व विकास की दृष्टि से आगे बढ़ा है। इस अवसर पर लाभार्थी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सुमन भारतीय ने किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द तिवारी, जिप सदस्य देवंती देवी, पंचायत समिति सदस्या शशिबाला देवी, विधायक प्रतिनिधि (शिक्षा विभाग) गणेश प्रसाद साहु उर्फ ललित साहु, मंडल महामंत्री संजीव पांडेय, पूर्व मंडल महामंत्री उदय पांडेय, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।