Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डिवाइन स्कूल के राजेश कुमार ने नेशनल ताई क्वांडो चौंपियनशिप में लहराया परचम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड के गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के राजेश कुमार ने 37वें सब जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चौंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विदित हो कि तीन दिवसीय सब जूनियर नेशनल ताइक्वांडो का आयोजन देहरादून में हुआ था जिसमें झारखंड राज्य का प्रतिनिधत्व डिवाइन पब्लिक स्कूल के राजेश कुमार ने किया। उन्होंने अपने श्रेणी में रजत् पदक जीत कर अपने विद्यालय और राज्य का नाम रौशन किया। विद्यालय के डायरेक्टर इंद्रदेव प्रसाद भारती ने सभी छात्र-छात्राओं को खेल और खेल भावना को आगे बढ़ाने और विद्यालय में अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं को कराने पर जोर दिया। प्राचार्या स्वाति रंजन ने कहा कि विद्यालय से अधिक से अधिक खिलाड़ी तैयार कर नेशनल और इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचाना लक्ष्य तय किया जाय। वहीं डायरेक्टर और प्राचार्या ने संयुक्त रूप से राजेश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी प्रकार अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मंे भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment