वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ माता दुर्गा मंडप व हनुमत मंदिर निर्माण को भूमि पूजन

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ माता दुर्गा मंडप व हनुमत मंदिर निर्माण को भूमि पूजन

पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय अंर्तगत सुभाष चौक में माता दुर्गा मंडप व हनुमत मंदिर निर्माण के लिए गुरुवार को भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चर के साथ किया गया। आचार्य अक्षयवट दयाल शर्मा के द्वारा पूजन करवाया गया, जिसमें यजमान के रूप में महेन्द्र दांगी व संजय दांगी स पत्नी शामिल थे। इस अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा सह मंदिर निर्माण समिति पत्थलगड़ा द्वारा मंदिर निर्माण के लिए तीन लाख पच्चीस हजार रूपए सहयोग करते हुए पहला ईंट थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, निर्माण समिति के अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी व सदस्ययों के अलावे गणमान्य लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से रखा गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा अपनी-अपनी श्रद्धानुसार तीन लाख पचीस हजार पांच सौ रुपया का सहयोग देकर 20 ईंट आधारशिला में लगाया। समिति के संरक्षक सह पूर्व मुखिया वासुदेव तिवारी ने कहा कि माता दुर्गा का मंडप एंव हनुमान मंदिर काफी पुराना व जर्जर हाल में था। जिसे बनाना बहुत ही आवश्यक था। जिसे देखते हुवे पूजा समिति के द्वारा दोनो के निर्माण का निर्णय लीया गया था। जिसके आलोक में पूरे विधि विधान से भूमि पूजन कर मंडप व मंदिर निर्माण कि आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में संरक्षक ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनीता देवी, राधिका देवी, कुसुमलता कुशवाहा, संदीप सिंह, विशेश्वर दांगी, प्रमोद गुप्ता, विमल सिंह, बालेश्वर दांगी, मुकेश दांगी, अमित तिवारी, संजय दांगी, महासचिव अरविन्द ठाकुर, सचिव चुरामन प्रजापति, कोषाध्यक्ष उदय अग्रवाल, जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष वासुदेव दांगी, सनोज दांगी, बंधन प्रजापति, पत्रकार श्रीकांत राणा, हिन्दु जागरण मंच के आशीष दांगी, सुधीर ठाकुर, संजय सोनी, शंकर दांगी, मिथलेश केशरी, अशोक सोनी, नवीन कुमार, दीपक राज, सचिन कुमार, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, शुभम कुमार, प्रकाश ठाकुर, दिलीप साव आदि शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *