Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Giddhaur: दस दिवसीय पशु मेले का गिद्धौर में जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दस दिवसीय पशु मेले का गिद्धौर में जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

गिद्धौर(चतरा)। महाशिवरात्रि के मौके पर गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कौलेश्वरी मंदिर परिसर में लगने वाले दस दिवसीय पशु मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, प्रमुख, थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल सहित अन्य ने शनिवार को विधिवत फीता काटकर किया। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि मेला सामाजिक समरसता को मजबूत करता है तथा ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में कौलेश्वरी मेला प्रभावित हुआ है। इसके उत्थान के लिये मिलजुल कर काम करने की जरूरत है। उन्होंने मेला समिति की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण कराने का आश्वाशन भी दिया। कार्यक्रम को सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी, मुखिया निर्मला देवी, जगदीश यादव, पंसस सरिता देवी, समाजसेवी बालेश्वर यादव, मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी, उपमुखिया मंजू देवी आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर दांगी ने किया। उदघाटन के साथ ही मिला में खरीद बिक्री शुरू हो गयी। यहां मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं। इसके अलावे महाशिवरात्रि के मौके पर प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई। बलबल में श्रद्धालुओं की भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment