श्रम मंत्री व जिप उपाध्यक्ष ने किया पेट्रोल पम्प का उद्घाटन

0
277

श्रम मंत्री व जिप उपाध्यक्ष ने किया पेट्रोल पम्प का उद्घाटन

इटखोरी(चतरा)। इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग स्थित पितीज तैलिया पुल के समीप शुक्रवार को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया। पंप का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विशिष्ट अतिथि सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, जिप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पूर्व विधायक योगेन्द्र नाथ बैठा, पेट्रोल पम्प मालिक सुमन कुमारी, बद्री राम, मुकेश कुमार गुप्ता, जिप सदस्य सरिता देवी, प्रमुख प्रिया कुमारी आदि ने विधिवत फीता काटकर कर किया। इस दौरान पितीज के उप मुखिया मुकेश कुमार गुप्ता व बद्री राम द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष जागेश्वर यादव, मुखीया रामदेव यादव, पंचायत समिति सदस्य मति रूबी देवी, पूर्व मुखीया कुसुम देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे, इंद्रदेव सिंह, अजय दांगी आदि उपस्थित थे।