झारखण्ड/ गुमला- परिसदन भवन गुमला में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा महिला आरक्षण विधेयक- नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के परिपेक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।उन्होंने कहा यह कानून 20 सितंबर 2023 को संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा व राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया।यह कानून लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% सीटें आवंटित करने का प्रावधान करता है। यह विधेयक 27 वर्षों से चली आ रही विधायी बहस का समापन है।कांग्रेस के पास में तो नीति थी और न ही नियत व नेतृत्व,जबकि भाजपा के पास नीयत भी है और नीति भी साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व भी प्रधानमंत्री ने इस विधेयक के माध्यम से महिलाओं को सम्मान व अधिकार देने का काम किया है।वे महिलाओं के नेतृत्व में विकसित व भारत की परिकल्पना को साकार करने की नई सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं ।जहां वर्तमान में महिला सांसद संख्या मात्र 81 है अब महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से पारित बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर यह संख्या 182 हो जाएगी ।
उन्होंने कहा हमें झारखंड में महिलाओं,युवतियों, लड़कियों व नाबालिग में बच्चियों के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नीति व रणनीति के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार में डूबी है, बल्कि कानून व्यवस्था में भी दम तोड़ रही है। महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म,अपहरण, छेड़खानी, दहेज को लेकर हत्या और दहेज को लेकर प्रताड़ित करने की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जारी है।
उन्होंने कहा 2020 में- 1792 2021 -1617 और 2022 मे-1612 महिलाएं लड़कियां दुष्कर्म की शिकार हुई है।उन्होंने कहा हेमन्त सोरेन की सरकार को मां-बहने, बेटी व बहुओं की चिंता नहीं है
राज्य सरकार महिलाओं को साड़ी बांटने में व्यस्त है अब समय आ गया है, महिलाओं की आत्मरक्षा की।
हमें संगठित होकर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार का न सिर्फ विरोध करना होगा, बल्कि कानून के दायरे में रहकर इस प्रकार के असामाजिक तत्वों का सामना करना होगा ।हम नारी नहीं चिंगारी हैं अबला नहीं, सबल हैं यह बताना होगा तभी हमें इस राज्य मेँ सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिलेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ इसकी शुरुआत कर दी है,हमें केंद्र व राज्य स्तर पर अपने नेतृत्व क्षमता को विकसित करने की आवश्यकता है ।हम केंद्र व राज्य सरकार पर नेतृत्व क्षमता को विकसित करने की आवश्यकता है।प्रधानमंत्री ने हमें नई राह दी है अब हमें मंजिल तक पहुँचेने की तैयारी करनी है प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनुपचन्द्र अधिकारी, महिला मोर्चा महामंत्री पायल तिवारी,भूपन साहू,सत्यनारायण पटेल,मिशीर कुजूर ,अरविंद मिश्रा सोना मनी उराव,बसंती देवी, गीता मिश्रा,गौरी किंडो,lललिता गुप्ता,ज्योति कुमारी,गुड्डी नंदा,आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा भाजपा के पास नियत और नीति दोनों हैं
By Ajay Sharma
On: September 26, 2023 5:25 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now























Total Users : 982370
Total views : 2748877