Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपयुक्त अबु इमरान के निर्देश पर खेलो झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
उपयुक्त अबु इमरान के निर्देश पर खेलो झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
चतरा। 18 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित हो रहे खेलो झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार, जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश कुमार, सचिव राकेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, एडीपीओ मनोज सिंह द्वारा विधिवत किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रखंड से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास कर सभी का दिल मोह लिया। उपविकस आयुक्त ने खेलो झारखंड में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी। वहीं विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा की खेलो झारखंड का उद्देश्य वैसे ग्रामीण एवं सुदूर वर्ती क्षेत्र के बच्चों जिसमें छिपी हुई कला है उसे उजागर करना है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास भी होता है। पहले दिन का मैच वॉलीबॉल खेल से शुरू किया गया, जिसमें 14 वर्ष वर्ग, 17 वर्ष के अंदर व 19 वर्ष के अंदर के बालक बालिकाओं के बीच मैच का आयोजना हुआ। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी राज्य स्तर पर रांची में 21 सितंबर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सऊदी अरब में जान गंवाने वाले वसीम का पार्थिव शरीर पहुंचा धनबाद, संजय मेहता की पहल से अपनों के बीच लौटा शव

करमा गांव में सुरेश और केदार यादव के नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने किया कलश यात्रा का शुभारंभ

निर्गुट देशों के संगठन व विश्व शांति हेतू इंदिरा जी के प्रयासों को सदा याद किया जाएगा : जय प्रकाश भाई पटेल 

SIR में लापरवाही पर DC का सख्त एक्शन: BLO और सुपरवाइजर पर कारण बताओ नोटिस, वेतन रुका

गायत्री महायज्ञ का आध्यात्मिक आयोजन, पूर्व विधायक ने किया प्रवचन मंच का उद्घाटन

महाकाल वस्त्रालय में भीषण आग, ग्रामीणों ने बाल्टियों से बुझाई; लाखों का सामान राख

Leave a Comment