सूर्याेदय फाउंडेशन ने 10 महिलाओं के बीच किया सिलाई मशीन का वितरण
चतरा। सूर्याेदय फाउंडेशन की और से बुधवार को जिला परिषद के उत्सव पैलेस में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप, सूर्याेदय फाउंडेशन के उपाध्यक्ष घनश्याम द्विवेदी, रंजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने कहा कि महिलाओं को दिया गया सिलाई मशीन मिल का पत्थर सविता होगा। महिलाओं से इसका सही इस्तेमाल करने की बात कही। सूर्याेदय फाउंडेशन के उपाध्यक्ष घनश्याम द्विवेदी ने कहा कि पहले चरण में 10 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण किया गया। बाद में बड़े स्तर पर समारोह आयोजित कर अन्य महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाजिक हीत में काम कर रही है। सिलाई मशीन पाकर महिलाएं उत्साहित थीं। महिलाओं ने कहा कि पहले उनके पास सिलाई मशीन नहीं था। लेकिन सिलाई सीखी हुई थी।