पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

0
106

पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

चतरा। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर गांव में एक पति ने पत्नी को टांगी से हमलाकर जख्मी कर दिया है। जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार  गांव के हरदेव यादव ने बीती रात अपनी पत्नी तेतरी देवी पर टांगी से हमला कर दिए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि इस से पूर्व भी टांगी से चार बार हमला किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। बताया जाता है कि बीती रात उसने अपनी पत्नी को जान से मारने के ख्याल से टांगी से हमला कर दिया। घायल महिला की पुत्री सुमन कुमारी ने बताया कि उसके पिता शराब के नशे में उसकी मां के साथ मारपीट किया करता था। बीती रात टांगी से हमलाकर दिया। उसने बताया कि उसकी और दो बहन है। एक कि शादी हो चुकी है व एक छोटी है। चिकित्सक डॉ. राहुल ने कहा कि  महिला खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।