Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

शिविर लगाकर किसानों के बीच बांटे गए स्प्रे मशीन और जग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नावेल्टी क्रॉप साइंस कंपनी ने दी उत्पादों की जानकारी; पदमा धान की बड़े पैमाने पर खेती करने वाले किसान को उपहार में मिली स्प्रे मशीन

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के दुवारी पंचायत में नावेल्टी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शिविर लगाकर किसानों के बीच स्प्रे मशीन और जग का वितरण किया। यह कंपनी धान और मक्का के उपजाऊ बीज बेचती है। दुवारी पंचायत के सैकड़ों किसान इस कंपनी से जुड़े हुए हैं और इसके बीजों से खेती कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर तापेश्वर कुमार ने किसानों को कंपनी के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी। दुवारी के किसान दुलारचंद यादव ने कंपनी के धान पदमा की बड़े पैमाने पर खेती की है और अच्छी उपज भी प्राप्त की है। इसके लिए कंपनी ने उन्हें उपहार स्वरूप एक स्प्रे मशीन भेंट की। साथ ही कंपनी की ओर से किसानों से अपील की गई कि वे धान और मक्का की खेती के लिए इसी कंपनी के बीज का उपयोग करें।

मौके पर किसान महरू यादव, बीज विक्रेता धर्म यादव, शकूर मियां, बिंकू कुमार, विकास रविदास, अजीत अग्रवाल सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment