Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जिले में 107 लाभुकों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत सभी प्रखंडों में आयोजित हुए कार्यक्रम, लाभुकों को सौंपी गई चाबी और लगाया गया पौधा

चतरा। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गृह प्रवेश सप्ताह के अवसर पर मंगलवार, 25 नवंबर को चतरा जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन), अबुआ आवास योजना एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत निर्मित मकानों में कुल 107 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी, मिठाई एवं बधाई पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नए घर में प्रवेश की खुशी को यादगार बनाने के लिए प्रत्येक आवास के सामने एक-एक पौधा भी लगाया गया। इस पहल के माध्यम से गृह प्रवेश के साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवेश का संदेश दिया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी बधाई

कार्यक्रम में संबंधित पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मी शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लाभुकों एवं उनके परिवारों को नए आवास की बधाई देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरकारी आवास योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने की दिशा में आयोजित इस कार्यक्रम को लाभुकों के लिए खुशी का अवसर बताया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment