Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

शराब चेकिंग के दौरान ट्रैफिक टीआई पर चढ़ाई गाड़ी: चालक ने दी गाली और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टाटा एस चालक ने रोकने पर की दबंगई; स्टॉपर को टक्कर मारकर भागते समय टीआई नवल किशोर कश्यप को मारी टक्कर; प्रधान आरक्षक और आरक्षक की टीम थी मौजूद

रायपुर (छत्तीसगढ़)। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान राजधानी रायपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टाटा एस चालक ने न केवल पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की, बल्कि ट्रैफिक थाना प्रभारी को ही अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर फरार हो गया। इस घटना में निरीक्षक नवल किशोर कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 नवंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच और कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान यातायात थाना नया बस स्टैंड भाठागांव के निरीक्षक एवं प्रभारी नवल किशोर कश्यप अपनी टीम के साथ कुशालपुर चौक से भाठागांव की ओर आने वाली सर्विस रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे। टीम में प्रधान आरक्षक अभयराव, आरक्षक मनोज सावड़े सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। भाठागांव चौक पर पाइंट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी भी जांच में सहयोग कर रहे थे।

रोकने पर चालक ने की गाली-गलौज

जांच के दौरान टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूसी 0865 वहां पहुंचा। निरीक्षक नवल किशोर कश्यप ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने की बजाय पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने पुलिसकर्मियों को हटने के लिए कहते हुए धमकी दी, “रास्ते से नहीं हटे तो गाड़ी चढ़ा देगा।” इसके बाद उसने स्टॉपर को टक्कर मारी और वाहन आगे बढ़ाते हुए पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।

टीआई घायल, आरोपी फरार

वाहन चालक को रोकने के लिए निरीक्षक नवल किशोर कश्यप उसके पीछे दौड़े, लेकिन चालक ने वाहन को लहराते हुए उन्हें भी टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल टीआई का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस ने निरीक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

आरोपी की पहचान

जांच में टाटा एस के चालक की पहचान आशीष देवांगन पिता राजकुमार देवांगन, निवासी महादेव तालाब के पास पुराना चंगोराभाठा, थाना डीडीनगर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुरानीबस्ती थाने में आरोपी चालक के खिलाफ गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी और लापरवाही से वाहन चलाने से जुड़ी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अनोखी पहल: यातायात नियम तोड़ने वालों को दिया गुलाब का फूल, ‘रोज़ ऑफ सेफ्टी’ अभियान से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

जमीन विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पीट-पीटकर युवक की मौत, शव लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, SHO से धक्का-मुक्की

हैवानियत की पराकाष्ठा: नाबालिग का अवैध प्रसव कराने और नवजात को नाली में फेंकने के मामले में 2 डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार

CISF और पुलिस का बड़ा एक्शन: 40 टन अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, FIR दर्ज

जंगल में खौफनाक मंजर: जली बाइक के पास मिला युवक का अधजला शव, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

बालू माफियाओं की दबंगई: ट्रैक्टर रोकने पर BDO-सह-CO को घेरकर जान से मारने की धमकी, सरकारी गाड़ी में घुसने की कोशिश

Leave a Comment