Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एसआईआर-2026 : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी मामलों की सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का किया सुपर चेकिंग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

*एसआईआर-2026 : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी मामलों की सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का किया सुपर चेकिंग*

———

*बूथ संख्या 91 पर किया गया होम-टू-रोल सत्यापन, मृत मतदाताओं से संबंधित मामलों के अभिलेखों की भी हुई रैंडम जांच*

——–

*स्थानीय नागरिकों, युवा एवं बुजुर्ग मतदाताओं से संवाद कर मतदाता पंजीकरण कार्य की ली जानकारी*

============

लोहरदगा।

 

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमानुसार आज उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री संदीप कुमार मीना द्वारा लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के कुड़ू प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 87, 88, 90 एवं 91 पर नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी (तार्किक विसंगति) से संबंधित मामलों की सुनवाई के अभिलेखों का सुपर चेकिंग किया गया।

 

इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित मामलों से जुड़े अभिलेखों एवं दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया तथा सुनवाई एवं दस्तावेजों के सत्यापन से संबंधित प्रक्रियाओं की जांच की। उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 91 पर होम-टू-रोल सत्यापन भी किया। इसके अतिरिक्त एसआईआर के दौरान मृत तीन मतदाताओं से संबंधित मामलों के अभिलेखों का दस्तावेज सत्यापन किया गया। वहीं, ऐसे दो मामलों में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्वयं स्थल पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन भी किया गया।

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्थानीय नागरिकों, युवा मतदाताओं एवं बुजुर्ग मतदाताओं से संवाद कर विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक भी लिया। स्थानीय नागरिकों ने जिले में हुई एसआईआर प्रक्रिया के बारे में पूर्ण संतोष व्यक्त किया।

 

उन्होंने बताया कि लोहरदगा जिले में पुनरीक्षण कार्य में जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने प्री-एसआईआर से लेकर एसआईआर से जुड़े नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी आदि मामलों का निष्पादन निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप पूरी सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे एसआईआर के दौरान इस बात पर पूरा जोर दिया गया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए तथा अपात्र व्यक्ति का नाम जुड़ने ना पाए। ताकि मतदाता सूची में त्रुटियों के निराकरण के साथ इसकी शुद्धता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।

 

उपायुक्त ने पुनरीक्षण कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों विशेष कर सुपरवाइजर और बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

 

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्री संतोष उरांव, बीएलओ सुपरवाइजर, सलगी पंचायत की मुखिया, पंचायत सचिव, एवं सभी संबंधित बीएलओ उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंचे उपायुक्त, कराया गृह प्रवेश

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 108 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, उपायुक्त ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र

लोहरदगा-चंदवा रोड पर दिन के करीब 11:30 बजे हुआ हादसा, मृतक की पहचान किस्को के होंदगा निवासी सिद्दीक अंसारी के रूप में

लोकतंत्र में मतदान के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थी, जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रथम सिक्किम ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे कौशल मित्तल*

एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन शर्मा का लोहरदगा आगमन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Leave a Comment