Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 108 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, उपायुक्त ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 108 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, उपायुक्त ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र*

——-

*हेसल पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में दो लोगों को जाति प्रमाण पत्र एवं एक को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया*

============

लोहरदगा।

 

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के तहत आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना द्वारा हेसल पंचायत भवन में 108 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

 

इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा दो लाभुकों को जाति प्रमाण पत्र तथा एक लाभुक को जन्म प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र मिलने से संबंधित लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

 

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के प्रति संवेदनशील है। ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार के निर्देशानुसार कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जरूरतमंद लोगों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। लोहरदगा जिला में 12882 लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया जाना है।

 

*कार्यक्रम के दौरान सदर अंचल अधिकारी राम नारायण खलखो, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।*

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंचे उपायुक्त, कराया गृह प्रवेश

एसआईआर-2026 : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी मामलों की सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का किया सुपर चेकिंग

लोहरदगा-चंदवा रोड पर दिन के करीब 11:30 बजे हुआ हादसा, मृतक की पहचान किस्को के होंदगा निवासी सिद्दीक अंसारी के रूप में

लोकतंत्र में मतदान के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थी, जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रथम सिक्किम ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे कौशल मित्तल*

एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन शर्मा का लोहरदगा आगमन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Leave a Comment