लोहरदगा-चंदवा रोड पर दिन के करीब 11:30 बजे हुआ हादसा, मृतक की पहचान किस्को के होंदगा निवासी सिद्दीक अंसारी के रूप में
लोहरदगा: लोहरदगा-चंदवा रोड स्थित कैमो रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में 52 वर्षीय सिद्दीक अंसारी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दिन के करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान सिद्दीक अंसारी, पिता स्वर्गीय सुभान अंसारी, ग्राम होंदगा, थाना किस्को, जिला लोहरदगा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सिद्दीक अंसारी साइकिल से लोहरदगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कैमो रेलवे ओवरब्रिज के समीप सड़क हादसा हो गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद उन्हें सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना पीकअप मालवाहक गाड़ी के धक्का मारने से हुई,


















Total Users : 1274862
Total views : 3146375