Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रथम सिक्किम ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे कौशल मित्तल*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*प्रथम सिक्किम ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे कौशल मित्तल*

 

*पर्यटन के क्षेत्र में दोनों राज्यों के बीच संबंध मजबूत होने की उम्मीद*

 

*लोहरदगा:* झारखंड के लोहरदगा जिले के लिए गौरव और सम्मान की बात है कि यहां की पर्यटन एवं ट्रैवल संस्था न्यू मित्तल ट्रैवल्स को प्रथम सिक्किम ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 21 एवं 22 नवंबर को आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित पर्यटन मेले में न्यू मित्तल ट्रैवल्स के डायरेक्टर कौशल मित्तल लोहरदगा और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

इस आयोजन में सिक्किम के मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार, पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री सहित कई विशिष्ट अतिथियों और पर्यटन जगत से जुड़े प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर लोहरदगा की संस्था को आमंत्रित किया जाना जिले के लिए विशेष उपलब्धि मानी जा रही है।

न्यू मित्तल ट्रैवल्स के डायरेक्टर कौशल मित्तल ने इस आमंत्रण के लिए सिक्किम सरकार, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग तथा आयोजक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल यात्रा और व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विभिन्न राज्यों को जोड़ने, उनकी संस्कृति और विरासत को पहचान दिलाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने तथा आर्थिक विकास को गति देने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और अतिथि सत्कार के लिए देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है। वहीं झारखंड भी अपने जलप्रपातों, प्राकृतिक संपदा, वन्यजीवों, जनजातीय संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण पर्यटन की अपार संभावनाएं रखता है।

कौशल मित्तल ने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से सिक्किम और झारखंड के बीच पर्यटन संबंधों को नई दिशा मिलेगी। साथ ही दोनों राज्यों के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह आमंत्रण केवल न्यू मित्तल ट्रैवल्स का सम्मान नहीं, बल्कि लोहरदगा और पूरे झारखंड के पर्यटन क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण अवसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंचे उपायुक्त, कराया गृह प्रवेश

एसआईआर-2026 : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी मामलों की सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का किया सुपर चेकिंग

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 108 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, उपायुक्त ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र

लोहरदगा-चंदवा रोड पर दिन के करीब 11:30 बजे हुआ हादसा, मृतक की पहचान किस्को के होंदगा निवासी सिद्दीक अंसारी के रूप में

लोकतंत्र में मतदान के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थी, जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन शर्मा का लोहरदगा आगमन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Leave a Comment