Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन शर्मा का लोहरदगा आगमन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन शर्मा का लोहरदगा आगमन, कार्यकर्ताओं में उत्साह*

ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और ग्रामोत्थान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ‘एकल अभियान’ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन शर्मा का लोहरदगा आगमन हुआ। उनके आगमन पर एकल अभियान की भाग समिति, अंचल समिति और संच समिति के पदाधिकारि, आचार्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाग समिति अध्यक्ष नवल अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल संयोजक जय प्रकाश शर्मा अंचल समिति अध्यक्ष अशोक पोद्दार,कोषाध्यक्ष मुरली धर अग्रवाल,देवघरिया जी के द्वारा पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया।

अपने इस प्रवास के दौरान डॉ. ललन शर्मा ने 6 जिले गुमला,सिमडेगा,लोहरदगा, लातेहार, डालटनगंज और गढ़वा को संचालित करने वाले भाग समिति के नवल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और जय प्रकाश शर्मा से विशेष चर्चा की और समय समय पर इन जिलों का दौरा करने का निर्देश दिया साथ ही लोहरदगा जिले में संचालित एकल विद्यालयों, ग्रामोत्थान योजनाओं और पंचमुखी शिक्षा अभियान की प्रगति की समीक्षा की और रिपोर्ट देखा। स्थानीय कार्यकर्ताओं और संच प्रमुखों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत के समग्र विकास के लिए बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, जैविक कृषि, स्वावलंबन और संस्कारों का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोहरदगा के सुदूरवर्ती वनवासी क्षेत्रों में एकल कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों और अभिभावकों से भी भेंट कर ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान देश में 90,000 से ज्यादा एकल विद्यालय का संचालन हो रहा है। 27 देशों में भी एकल कार्यरत है ये दुनिया की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था बन गई है। भाग अध्यक्ष नवल अग्रवाल ने कहा कि जल्दी ही समिति का विस्तार किया जाएगा जिसमें युवा, महिला और जनजातीय समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। भाग संयोजक जय प्रकाश शर्मा ने राष्ट्रीय महामंत्री से आग्रह किया कि लोहरदगा में एक भव्य समागम आयोजित किया जाए जिसमें 6 जिलों के सभी आचार्य,पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हो जिससे आपसी समन्वय विकसित हो और सभी मिलकर एक सूत्र में सेवा के कार्य करें। शर्मा ने कहा कि एकल के किए जा रहे सभी नेक कार्य देश को एक नई राह दे रही है सबसे अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों से सीधा जुड़ाव ही इसकी असली ताकत है। भाग सचिव दीपक अग्रवाल ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया और उपस्थित लोगों का परिचय दिया,

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एकल अभियान के राष्ट्रीय अभियान प्रमुख जीतन पाहन, क्षेत्रीय प्रमुख राजू पाण्डे, महिला समिति की रीता अग्रवाल, लक्ष्मी गोयल सहित बड़ी संख्या में सहायक , आचार्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंचे उपायुक्त, कराया गृह प्रवेश

एसआईआर-2026 : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी मामलों की सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का किया सुपर चेकिंग

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 108 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, उपायुक्त ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र

लोहरदगा-चंदवा रोड पर दिन के करीब 11:30 बजे हुआ हादसा, मृतक की पहचान किस्को के होंदगा निवासी सिद्दीक अंसारी के रूप में

लोकतंत्र में मतदान के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थी, जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रथम सिक्किम ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे कौशल मित्तल*

Leave a Comment