Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

खाने की थाली बनी खूनी विवाद की वजह, पिता ने कुदाल के बेंट से बेटे को मार डाला

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दाल-सब्जी को लेकर झगड़े में 29 वर्षीय महेश की मौत, पिता-माता और भाई पर हत्या का केस, तीनों गिरफ्तार

दुमका। सरैयाहाट प्रखंड के सिलठा गांव में गुरुवार सुबह खाने की थाली से शुरू हुआ घरेलू विवाद एक युवक की जान ले गया। मृतक की पहचान 29 वर्षीय महेश मांझी के रूप में हुई है, जो पिकअप वैन चालक था।

ऐसे शुरू हुआ विवाद
बताया जाता है कि महेश ने मां से खाना मांगा। खाना पूरी तरह तैयार नहीं था, इसलिए मां ने गुस्से में सिर्फ चावल परोस दिया। थाली में दाल और सब्जी न देखकर महेश भड़क गया और खाना फेंक दिया। इसके बाद मां-बेटे में कहासुनी शुरू हो गई। परिजनों के अनुसार, शराब की आदत को लेकर घर में पहले से विवाद होता रहता था।

पिता पर हमले का आरोप
इसी बीच खेत से लौटे पिता गोवर्धन मांझी विवाद देखकर आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उन्होंने कुदाल के बेंट से महेश के सिर पर कई वार किए। इसके बाद डंडे और पत्थर से भी हमला हुआ। गंभीर रूप से घायल महेश की मौके पर ही मौत हो गई।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश, ग्रामीण ने दी सूचना
घटना के बाद परिजनों द्वारा साक्ष्य मिटाने की कोशिश किए जाने का आरोप है। इसी दौरान एक ग्रामीण ने हंसडीहा पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही परिवार के कई सदस्य फरार हो गए, जबकि मृतक की मां फूलो देवी मौके पर मौजूद थीं।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में गोवर्धन मांझी और फूलो देवी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अन्य शामिल लोगों की जानकारी भी दी। मां ने बताया कि महेश अक्सर उनसे झगड़ा करता था। पुलिस ने मृतक के भाई कार्तिक मांझी को भी गिरफ्तार किया है।

हंसडीहा थाना के चौकीदार मनीष मुर्मू के लिखित आवेदन पर पिता गोवर्धन मांझी, मां फूलो देवी और भाई कार्तिक मांझी के खिलाफ हंसडीहा थाना कांड संख्या 124/2026 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 3(5) के तहत हत्या का है।

घटनास्थल से बरामदगी
पुलिस ने खून से सना कुदाल, डंडा, खून लगा पत्थर और खून से सने कपड़े जब्त किए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना से पूरे गांव में सनसनी और शोक का माहौल है।

न्यूज़ स्केल लाइव — भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सऊदी अरब में जान गंवाने वाले वसीम का पार्थिव शरीर पहुंचा धनबाद, संजय मेहता की पहल से अपनों के बीच लौटा शव

करमा गांव में सुरेश और केदार यादव के नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने किया कलश यात्रा का शुभारंभ

निर्गुट देशों के संगठन व विश्व शांति हेतू इंदिरा जी के प्रयासों को सदा याद किया जाएगा : जय प्रकाश भाई पटेल 

SIR में लापरवाही पर DC का सख्त एक्शन: BLO और सुपरवाइजर पर कारण बताओ नोटिस, वेतन रुका

गायत्री महायज्ञ का आध्यात्मिक आयोजन, पूर्व विधायक ने किया प्रवचन मंच का उद्घाटन

महाकाल वस्त्रालय में भीषण आग, ग्रामीणों ने बाल्टियों से बुझाई; लाखों का सामान राख

Leave a Comment