छठ मनाने हजारीबाग गए थे परिजन, लौटने पर टूटा मिला ताला; थाना प्रभारी राकेश कुमार बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के पत्थलगड़ा और बन्दरचुआं गांव में बीती रात चोरों ने सूने घरों को निशाना बनाया। पत्थलगड़ा निवासी शिक्षक दशरथ दांगी के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और कमरों के साथ अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
दशरथ दांगी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य छठ पूजा मनाने हजारीबाग स्थित रिश्तेदार के घर गए थे। मंगलवार सुबह लौटने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला, तब चोरी की जानकारी हुई।
इसी बीच जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार के घर का भी ताला तोड़कर चोर कई सामान और दस्तावेज चुरा ले गए। पीड़ित ने पत्थलगड़ा थाना में लिखित आवेदन दिया है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में दहशत है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि हर पहलू पर जांच हो रही है और जल्द ही संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



















Total Users : 1272694
Total views : 3142730