हवन-आरती के साथ हुई पूजा-अर्चना, चित्रांश परिवार ने समाज की सुख-समृद्धि की कामना की
बरही (हजारीबाग)। बरही के सूर्य मंदिर परिसर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार को चित्रांश परिवार की ओर से भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। चित्रांश परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित पंडित लखन शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मुख्य यजमान राहुल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना, सामूहिक हवन एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से आराध्य देव की आराधना कर सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के बाद चित्रांश परिवार की वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, डॉ. प्रकाश ज्ञानी के सहयोग से आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पंडित लखन शर्मा ने भगवान चित्रगुप्त की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त समस्त जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही फल प्राप्त होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सदैव अच्छे कर्म, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। सद्कर्म एवं पुण्य ही सद्गति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
चित्रांश परिवार के सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम का आयोजन चित्रांश परिवार के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा की अगुवाई में किया गया। इसमें कोषाध्यक्ष श्याम कुमार सिन्हा एवं सचिव लक्की कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन डॉ. पी. ज्ञानी, श्याम सुंदर प्रसाद, जयप्रकाश कटरियार, राजेंद्र रुखरियार, अजीत कटरियार एवं शैलेंद्र सिन्हा के संरक्षण में संपन्न हुआ।
मौके पर राजकिशोर प्रसाद, गोपाल घोष, महेश श्रीवास्तव, संजीव कटरियार, संजीव घोष, संजय कुमार सिन्हा, गजेंद्र सिन्हा, मनोज घोष, राकेश कमल, जयदीप कुमार सिन्हा, चितरंजन घोष, आशुतोष कुमार सिन्हा, राहुल कुमार सिन्हा, मनीष सिन्हा, कुणाल कटरियार, अमित सिन्हा एवं प्रभात सिन्हा सहित बड़ी संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। पूजा संपन्न कराने में छोटू पंडित एवं अजय पंडित ने सह पुरोहित की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश देखने को मिला।


















Total Users : 1262866
Total views : 3128030