Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर घोड़ाबांधा पहुंचे मानवाधिकार सहायता संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रंजन कारूवा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

महाप्रसाद कार्यक्रम में शामिल होकर मां के दरबार में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना

सरायकेला-खरसावां। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के विशेष आमंत्रण पर मानवाधिकार इंटरनेशनल सहायता संघ के सरायकेला-खरसावां जिला के वरिष्ठ संघ मित्र रंजन कारूवा जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित महाप्रसाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ मूलवासी कारूवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रंजन कारूवा एवं गुरूचरण मुखी ने मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा झारखंड राज्य की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद घोड़ाबांधा, टेल्को में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रंजन कारूवा से विशेष मुलाकात की। उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी के बावजूद अर्जुन मुंडा ने समय निकालकर रंजन कारूवा से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर रंजन कारूवा ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment