Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

शरद पवार के NDA में जाने की अटकलें तेज, पीएम मोदी के फोन के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हलचल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को लेकर एक बार फिर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फोन कर उनका स्वास्थ्य जानने के बाद शरद पवार के एनडीए में शामिल होने और एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार, शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर उनका हालचाल जाना। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उनसे स्वास्थ्य का ध्यान रखने और आराम करने की सलाह दी। उन्होंने सुप्रिया सुले और खुद देश की जिम्मेदारी संभालने की बात भी कही। इससे पहले प्रफुल्ल पटेल और परिवार के अन्य नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर शरद पवार से मुलाकात की थी। वहीं, शरद पवार ने भी 24 घंटे के भीतर अपनी पार्टी के सांसदों के साथ दो बार बैठक की।

इन लगातार हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद महाराष्ट्र की सियासत में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय और शरद पवार के एनडीए के साथ जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अभी तक शरद पवार के एनडीए में शामिल होने या दोनों एनसीपी गुटों के विलय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में इन चर्चाओं को फिलहाल राजनीतिक अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment