पत्रकार बनने का सपना दिखाकर लोगों से पैसा लेने का आरोप, कुछ दिन बाद वेबसाइट पर लटका ताला; न फोन का जवाब, न मैसेज का! खुद को ठगा महसूस कर रहे प्रभावित लोग
मध्य प्रदेश। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने और पत्रकार बनने का सपना लेकर त्रिलोक न्यूज से जुड़े लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि त्रिलोक न्यूज के नाम पर लोगों को पत्रकार बनाने और न्यूज पोर्टल से जोड़ने का भरोसा देकर पैसा लिया गया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद अचानक त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद कर दी गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब वेबसाइट ही बंद करनी थी, तो लोगों को पत्रकार बनाने का भरोसा देकर पैसा क्यों लिया गया? क्या लोगों को सिर्फ सपने दिखाकर पैसा वसूलना ही मकसद था?
प्रभावित लोगों का आरोप है कि वेबसाइट बंद होने के बाद जब उन्होंने संबंधित संचालक से संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन उठाना भी बंद कर दिया गया। व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिल रहा है। आखिर पैसा लेने के बाद अब जवाब देने से दूरी क्यों बनाई जा रही है?
पत्रकारिता के नाम पर भरोसा, अब जवाबदेही से क्यों भाग रहे संचालक?
पत्रकारिता कोई खेल नहीं है कि लोगों को पत्रकार बनाने का सपना दिखाया जाए, उनसे पैसा लिया जाए और फिर कुछ दिनों बाद वेबसाइट बंद करके चुप्पी साध ली जाए। यदि किसी संस्था ने पत्रकारिता से जोड़ने के नाम पर पैसा लिया है, तो उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों को दी गई सुविधाओं और वेबसाइट बंद करने के कारणों की जानकारी दे। प्रभावित लोगों ने मांग की है कि त्रिलोक न्यूज के संचालक सामने आकर पूरे मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करें और जिन लोगों से पैसा लिया गया है, उन्हें उनका पैसा वापस करें।
अब सवाल सीधे त्रिलोक न्यूज के संचालक से है—पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा लिया तो वेबसाइट क्यों बंद की? फोन क्यों नहीं उठाया जा रहा है? आखिर प्रभावित लोगों को कब मिलेगा जवाब?


















Total Users : 1257126
Total views : 3119491