35वीं वाहिनी एसएसबी के नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत हुआ शुभारंभ, सहायक कमांडेंट ने किया उद्घाटन; तकनीकी प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का उद्देश्य
(सिमरिया (चतरा)। 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), चतरा की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सिमरिया प्रखंड अंतर्गत ईचाक पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन 35वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट (संचार) कृष्णा अवतार गर्ग ने किया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वाहिनी के कमांडेंट के निर्देशानुसार डी समवाय शिला के कार्यक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
इस अवसर पर ईचाक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश कुमार, पिरी पंचायत के मुखिया उमेश राम, ईचाक पंचायत के सरपंच भोला सिंह, डी समवाय शिला के प्रभारी निरीक्षक (सामान्य) विजयपाल, अन्य बलकर्मी, ग्रामीण एवं प्रशिक्षु उपस्थित थे।
भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव


















Total Users : 1257129
Total views : 3119499