घरेलू विवाद के बाद उठाया था कदम, सदर अस्पताल से हजारीबाग रेफर किए गए दिलीप कुमार साव ने तोड़ा दम; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी लक्ष्मण साव के पुत्र दिलीप कुमार साव की विषपान करने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के कारण युवक ने विषपान कर लिया था। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल ले गए। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है।
भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव


















Total Users : 1257135
Total views : 3119505