Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसे में घायल युवक गुलशनकी इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खड़े ट्रेलर से टकराई थी बाइक; गया से पटना रेफर किए गए युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने ट्रेलर चालक-मालिक पर कार्रवाई की मांग की

हंटरगंज (चतरा)। चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर गोसाईडीह स्कूल के समीप बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गोसाईडीह गांव निवासी विनय सिंह के 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलशन बुधवार देर शाम बाइक से हंटरगंज जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की तेज रोशनी से चकमा खाकर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर में उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर हंटरगंज थाना के एएसआई रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

गुलशन दो भाइयों में सबसे बड़ा था। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने ट्रेलर चालक एवं मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंटरगंज थाना में आवेदन दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर लोजपा नेता सह पूर्व मुखिया प्रेम सिंह मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment