Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

धर्मगुरु बाबा हठ योगी जी महाराज का 85 वर्ष की आयु में निधन, चतरा में शोक की लहर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सदर अस्पताल में ली अंतिम सांस, अंतिम दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने जताया शोक, हेरू श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

चतरा। बिहार और झारखंड के सुप्रसिद्ध धर्मगुरु बाबा हठ योगी जी महाराज का 85 वर्ष की आयु में गुरुवार को चतरा सदर अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे बाबा ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना फैलते ही चतरा शहर में शोक की लहर दौड़ गई। आध्यात्मिक जगत से जुड़े लोगों, अनुयायियों और श्रद्धालुओं में शोक व्याप्त है।

निधन की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में उनके अंतिम दर्शन के लिए शुभचिंतकों, श्रद्धालुओं और परिजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने प्रिय धर्मगुरु के अंतिम दर्शन को आतुर नजर आया। उनके निधन से बिहार और झारखंड के संत समाज एवं आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चतरा गोरक्षणी निवासी धर्मगुरु के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हठयोगी जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से समाज एवं धार्मिक जगत को बड़ी क्षति पहुंची है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पूर्व मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। बाबा हठयोगी जी का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम चार बजे चतरा के हेरू श्मशान घाट पर किया गया।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment