विजेता को तीन हजार रुपये और कप, उपविजेता को 1500 रुपये; ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने का उद्देश्य
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के बारीसाखी पंचायत अंतर्गत बेलगाछ मैदान में बृहस्पतिवार को पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने फीता काटकर और टॉस उछालकर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में पंचायत की कुल नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना और युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित करना है।
पहले दिन के नतीजे: उद्घाटन दिवस पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कुरकुटा ने पेकसा को हराया, जबकि दूसरे मैच में बारीसाखी ने डढुआ पर जीत दर्ज की। दिनभर चौकों-छक्कों पर दर्शकों ने जमकर उत्साह बढ़ाया।
पुरस्कार: आयोजकों के अनुसार विजेता टीम को 3,000 रुपये नकद और कप, जबकि उपविजेता को 1,500 रुपये नकद और कप दिया जाएगा। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
भावी मुखिया उम्मीदवार पप्पू कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच देने की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हर वर्ष जारी रहेंगे। आयोजक पप्पू कुमार यादव ने टूर्नामेंट में कुरकुटा क्रिकेट टीम के सहयोग की सराहना की।
उद्घाटन समारोह में गंधारिया पंचायत की मुखिया कुमारी अनिता यादव, उप प्रमुख प्रीतम यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि बालेश्वर, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष आभा ओझा, समाजसेवी राजू यादव और रामदेव यादव उपस्थित थे।


















Total Users : 1257235
Total views : 3119643