Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पानी से भरे टब में गिरने से एक वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खेलते-खेलते टब में गिरा पीयूष, सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित; बेसुध हुई मां, अस्पताल में चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल

चतरा। सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव में पानी से भरे टब में गिरने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान पीयूष के रूप में हुई है, जो गुलाबी तुरी का पुत्र था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया।

परिजनों के अनुसार, बच्चे की मां पानी भरने के लिए घर से बाहर गई थी। उस समय पीयूष घर में खेल रहा था। मां ने घर से निकलने से पहले अपने देवर को बच्चे का ध्यान रखने के लिए कहा था। इसी बीच खेलते-खेलते मासूम पानी से भरे टब में गिर गया। मां का कहना है कि उस समय देवर का बच्चे पर ध्यान नहीं गया।

कुछ देर बाद जब परिजनों को बच्चे के टब में गिरने की जानकारी मिली, तो वे आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गई। अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment