कार्यक्षेत्र के अनुसार बंटेंगी ट्रॉलियां, सभापति और आयुक्त ने नियमित कचरा उठाव और प्रभावी निगरानी पर दिया जोर
रिपोर्ट: रमेश शर्मा, राजस्थान न्यूज स्केल ब्यूरो, ब्यावर (राजस्थान) | न्यूज स्केल लाइव
नगर परिषद, ब्यावर ने शहर में कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने और स्वच्छता में सुधार लाने के लिए कचरा संग्रहण ट्रॉलियों का वितरण शुरू किया है। इसके तहत प्रत्येक जमादार को उसके कार्यक्षेत्र के अनुसार 3 से 4 ट्रॉलियां दी जा रही हैं, ताकि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से नियमित और व्यवस्थित तरीके से कचरा उठाया जा सके।
सफाई कार्य में मिलेगी सुविधा
नगर परिषद का कहना है कि इस पहल से सफाई कार्य अधिक प्रभावी होंगे और शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता का स्तर बेहतर होगा। ट्रॉलियां मिलने से सफाई कर्मचारियों को कचरा संग्रहण में सहूलियत होगी और शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के प्रयासों को गति मिलेगी।
अधिकारियों ने क्या कहा

इस मौके पर सभापति पुष्पा जयकिशन बल्दुआ, आयुक्त कीर्ति कुमावत और स्वास्थ्य अधिकारी/राजस्व अधिकारी मोहिंद्र राय फुलवारी ने शहर की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए नियमित कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना जरूरी है। इसके लिए नगर परिषद आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है और सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
कार्यक्रम में पार्षद राजेंद्र तुनगरिया, संजय चौहान, जयकिशन बल्दुआ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर आप तक पहुंचाने का हमारा वादा – सच, सटीक और सबसे पहले।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान



















Total Users : 1245312
Total views : 3102497