किसानों को सरकारी योजनाओं और कृषि सुविधाओं का लाभ पहुंचाना होगी प्राथमिकता
चौपारण(हजारीबाग)। जवनपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर चक्रसार निवासी रामसेवक सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को जवनपुर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। जवनपुर पंचायत की मुखिया जानकी यादव एवं दादपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने रामसेवक सिंह के सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, उपस्थित लोगों ने भी उनके निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पैक्स की कार्यप्रणाली मजबूत होगी और किसानों को सरकारी योजनाओं तथा कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष रामसेवक सिंह के समक्ष किसानों के हितों की रक्षा करने, पैक्स के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने और किसानों की समस्याओं के समाधान की अहम जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मौके पर राजेश चौधरी, अर्जुन प्रजापति, जुगल साव, जसवंत साव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

















Total Users : 1245954
Total views : 3103352