Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

राजद जिला कार्यकारिणी की बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पूर्व मंत्री बोले- राजद गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज, हर घर तक पहुंचे लालटेन की रोशनी; आगामी चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का निर्देश

चतरा। राष्ट्रीय जनता दल की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव ने की, जबकि संचालन युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार ने किया। बैठक में जिला प्रभारी रंजन कुमार एवं साहिल साहनी मौजूद रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक इतना मजबूत करें कि हर घर में लालटेन की रोशनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के लिए अभी से कमर कसनी होगी और पंचायत स्तर पर जाकर पार्टी की विचारधारा तथा लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि युवा और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, इसलिए सभी को एकजुट होकर काम करना है।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव, कमलेश यादव, भोली साहू, विसुंनदेव अंगार, मुरारी साहू, शारदा देवी, सुनीता देवी, प्रखंड अध्यक्ष मनोज रवानी, खेदु यादव, नीरज तिवारी, जागेश्वर यादव, देवलाल यादव, लालू यादव, वीरेंद्र यादव, सुभाष यादव, रामेश्वर यादव, रामभरोश यादव, दीपक यादव, छठु सिंह भोगता, रघु पासवान, मनीष यादव, देवधारी यादव, छिदेश्वर यादव, भोला यादव, मो. जमील अख्तर, सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेएलकेएम की बैठक, केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा, संगठन मजबूत करें, जयराम महतो की विचारधारा घर-घर पहुंचाएं

खुली डांस एकेडमी, अब स्थानीय बच्चों और युवाओं को नृत्य सीखने के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सीआईएसएफ महिला वर्ग और आईटीबीपी पुरुष वर्ग में चैंपियन; सीएम ने किया पुरस्कृत

ब्यावर में सफाई व्यवस्था होगी चुस्त, नगर परिषद हर जमादार को देगी 3 से 4 कचरा संग्रहण ट्रॉलियां

धूमधाम से मनेगी माँ लक्ष्मी की पूजा, व्यापार संघ ने गठित की नई कमेटी

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत, 28,319.87 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा मंजूर

Leave a Comment