रांची में आयोजित तीसरी चैंपियनशिप के 32 किलो भार वर्ग में हासिल किया स्वर्ण पदक, संत माइकल स्कूल की ओर से लिया था हिस्सा; परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर
हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के बेहरा गांव निवासी आर्यन राज ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रांची में आयोजित तीसरी झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आर्यन ने 32 किलो भार वर्ग के जूडो-कराटे मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया।
आर्यन राज संत माइकल स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। आर्यन के पिता का नाम प्रभात कुमार है। कम उम्र में खेल के क्षेत्र में मिली इस सफलता को उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है। आर्यन की उपलब्धि से हंटरगंज के लोगों में भी खुशी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव



















Total Users : 1245287
Total views : 3102468