Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिप उपाध्यक्ष ने किया रोमियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो व डांस एकेडमी का उद्घाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिप उपाध्यक्ष ने किया रोमियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो व डांस एकेडमी का उद्घाटन

इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित चौपारण रोड में जैन पेट्रोल पंप के समीप रोमियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो व डांस एकेडमी का उद्घाटन सोमवार को किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। जिप उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि रोमियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो व डांस एकेडमी का शुभारंभ क्षेत्र वासियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। म्यूजिक और डांस में रूचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। उन्होंने संस्थान के टीम को शुभकामनाएं और बधाई देते हुवे कहा की स्थानीय कलाकारों को गाने की रिकार्डिंग के लिए अब बड़े शहर में नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक योगेन्द्र नाथ बैठा, जिप सदस्य सरिता देवी, डीएसपी केदार नाथ राम, टुन्नी सिंह, सतीश सिंह, रंजन भारती, भरत साव और रिकॉर्डिंग स्टूडियो व डांस एकेडमी का टीम उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment