Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

थाना परिसर में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस 

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

देवीपुर (देवघर, झारखंड)। झारखंड के देवघर जिले के देवीपुर थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार की देखरेख में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों ने शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि देश की सुरक्षा, शांति और आम नागरिकों की रक्षा के लिए पुलिस बल हमेशा तत्पर रहता है। शहीद जवानों का बलिदान समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पुलिस संस्मरण दिवस वीर जवानों के त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद करने का अवसर है। यह दिन उन पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment