Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जेटेट परीक्षार्थियों के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध, 28 अक्टूबर तक करा सकेंगे बुकिंग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर, कुंदा और लावालौंग के अभ्यर्थियों को हजारीबाग, बोकारो व रांची परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था

चतरा। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रतापपुर, कुंदा, लावालौंग एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारीबाग, बोकारो और रांची स्थित परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। परीक्षा 1 नवंबर को निर्धारित है। इस सुविधा का लाभ वैसे अभ्यर्थी ले सकते हैं, जिनका परीक्षा केंद्र इन शहरों या आसपास के क्षेत्रों में है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थान से वाहन में बैठाने, परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचाने तथा परीक्षा समाप्त होने के बाद सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा के दौरान नाश्ता और पानी उपलब्ध कराने की सुविधा भी शामिल है।

शहर के अनुसार निर्धारित शुल्क

वाहन सुविधा के लिए प्रतापपुर/कुंदा से हजारीबाग का किराया 599 रुपये, बोकारो का 699 रुपये और रांची का 799 रुपये निर्धारित किया गया है। सीट बुक कराने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर शाम तक रखी गई है। बुकिंग के लिए 50 प्रतिशत अग्रिम राशि जमा करना अनिवार्य होगा। बुकिंग रद्द कराने पर अग्रिम राशि का 50 प्रतिशत काटे जाने की शर्त रखी गई है।

अभ्यर्थियों को पिकअप का समय और स्थान परीक्षा से एक दिन पहले बताया जाएगा। वाहन सुविधा से संबंधित जानकारी और सीट बुकिंग के लिए 80840 20234 पर कॉल किया जा सकता है। वहीं 9523260005 पर केवल व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क करने की व्यवस्था है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment