विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, विद्यार्थियों के उत्साह और शिक्षकों के समर्पण की सराहना
गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के मारंगी गांव स्थित वृंदावन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का सातवां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्सवी माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्ज्वल दास शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
स्थापना दिवस समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षकों का समर्पण तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
इस अवसर पर विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार को सातवें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित दिशा और बेहतर अवसर मिलने से वे आगे बढ़ सकते हैं। विद्यालय परिवार के प्रयासों से बच्चों को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यालय के स्थापना दिवस को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, बिंदेश्वरी यादव, मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार कुशवाहा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




















Total Users : 1212944
Total views : 3057782