एनडीपीएस कांड में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई; सदर थाना कांड संख्या 358/2024 के नामजद अभियुक्त लंबे समय से फरार
चतरा | संवाददाता, न्यूज स्केल लाइव
जिले में अवैध अफीम और पोस्ता की खेती के खिलाफ चतरा पुलिस ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों के घरों पर पहुंचकर इश्तेहार तामिला किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी जल्द ही अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, वादी कमल किशोर (पिता रविन्द्रनाथ दुबे, ग्राम टटरा, थाना राजपुर, जिला चतरा) के टंकित आवेदन के आधार पर सदर थाना कांड संख्या 358/2024, दिनांक 25 नवंबर 2024 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/27(ए)/28/29/30 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इस मामले में अवैध रूप से अफीम एवं पोस्ता की खेती के लिए जोत-कोड़ करने के आरोप में ये अभियुक्त नामजद हैं, जो सभी साकिन लुटु, थाना सदर, जिला चतरा के निवासी हैं:
- दीपक उरांव, पिता बोया उरांव उर्फ बोथा उरांव
- रमेश उरांव, पिता कल्लु उरांव
- लालु कुमार भारती, पिता बालो भुईयां
- फनटुश उरांव, पिता स्व. लालदेव उरांव
अदालत में आत्मसमर्पण नहीं किया

कांड के अनुसंधान के क्रम में उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध वारंट भी तामिला किया गया था और माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध भी किया गया था। इसके बावजूद अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। इसके बाद न्यायालय, चतरा द्वारा इश्तेहार निर्गत किया गया, जिसे विधिवत रूप से अभियुक्तों के घर पर स्थानीय लोगों के समक्ष, उपलब्ध बल एवं चौकीदार के साथ तामिला किया गया। साथ ही उन्हें न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया। इश्तेहार तामिला की कार्रवाई में एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, सदर थाना का सशस्त्र बल और चौकीदार शामिल रहे।



















Total Users : 1212944
Total views : 3057782