Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अखंड कीर्तन परिसर के कमरे में फंदे से लटका मिला स्वामी श्रीनिवासाचार्य का शव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

माता भद्रकाली मंदिर क्षेत्र की घटना, पुलिस जांच में जुटी; दोपहर में दुर्व्यवहार की बात आई सामने, धर्म प्रेमियों में शोक

इटखोरी (चतरा) | चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत माता भद्रकाली मंदिर क्षेत्र स्थित अखंड कीर्तन परिसर के एक कमरे में शुक्रवार की शाम स्वामी श्रीनिवासाचार्य (35 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सविता सिंह और डॉ. मृत्युंजय सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पंखे से लटके शव को नीचे उतरवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी है। शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

घटना के पीछे की वजह क्या है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। सूत्रों के अनुसार, दोपहर में किसी ने स्वामी के साथ दुर्व्यवहार किया था। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

स्वामी श्रीनिवासाचार्य मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। वे विद्वान और धर्म प्रेमी थे। उनके द्वारा किए जाने वाले पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों की लोग खूब सराहना करते थे। उनकी मौत से धर्म प्रेमियों में गहरा सदमा है।

कीर्तन मंडली के अध्यक्ष शिवसेवक प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष हरिचंद्र प्रसाद सिंह, सचिव श्याम प्रसाद सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामचन्द्र सिंह, रामफल सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह, प्रधान संरक्षक सीताराम सिंह, डॉ. मृत्युंजय सिंह, डोमन राणा, उप सचिव डॉ. दुलार हजाम, सत्यनारायण सिंह, पूर्व प्रमुख ऋषिबाला, ललित सिंह समेत अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment