Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

चोरी की बोलेरो के साथ बिहार का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी रहा है रामभज्जू यादव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बिहार के टॉप-10 अपराधियों की सूची में रहा शामिल; बड़ी वारदात की फिराक में था, कई गंभीर कांडों में है नामजद

हंटरगंज (चतरा) | संवाददाता, न्यूज स्केल लाइव

वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की बोलेरो के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी की पहचान रामभज्जू यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के रेबदा गांव का रहने वाला है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार के गोपालपुर के रास्ते सैयपुर और मायापुर होते हुए चोरी की बोलेरो के साथ एक अपराधी जजलो बाजार आ रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने मिरपुर कब्रिस्तान के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बोलेरो के साथ रामभज्जू यादव को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर वह वाहन का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

टॉप-10 अपराधियों की सूची में रहा शामिल, 50 हजार का था इनाम

जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि रामभज्जू यादव कई गंभीर एवं संपत्ति मूलक अपराधों को अंजाम दे चुका है और जेल भी जा चुका है। वह बिहार राज्य के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल रहा है तथा उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस के अनुसार वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

प्राथमिकी दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई

इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या 164/2026, दिनांक 02.10.2026, धारा 317(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।

बरामदगी: चोरी की बोलेरो, रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 01 पीएच 5435, दो मोबाइल

गिरफ्तार अभियुक्त: रामभज्जू यादव, पिता स्व. पेमण यादव उर्फ प्रेमण यादव, साकिन रेबदा, थाना बाराचट्टी (धनगाई), जिला गया (बिहार)

पुलिस के अनुसार रामभज्जू यादव के विरुद्ध दर्ज प्रमुख कांड इस प्रकार हैं:

  • आरा नावादा थाना कांड सं. 592/2014, धारा 395/412 भादवि
  • पाकुड़ मुफ्सिल थाना कांड सं. 18/2012, धारा 302/34/120बी भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट
  • चौपारण थाना कांड सं. 113/2015, धारा 395 भादवि
  • हंटरगंज थाना कांड सं. 173/2019, धारा 395 भादवि
  • हंटरगंज थाना कांड सं. 25/2020, धारा 392 भादवि
  • हंटरगंज थाना कांड सं. 41/2020 तथा 164/2026
  • शेरघाटी थाना कांड सं. 86/2020 एवं 207/2020
  • बाराचट्टी थाना कांड सं. 123/2020 एवं 210/2020
  • आमस थाना कांड सं. 201/2020 एवं 210/2020
  • चौपारण थाना कांड सं. 38/2021
  • तिलैया थाना कांड सं. 13/2021

छापामारी दल में शामिल: थाना प्रभारी संदीप कुमार, पु.अनि. राजदेव पाण्डेय तथा थाना सशस्त्र बल।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment