Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अनियंत्रित कोल वाहन ने तोड़ा डिवाइडर, वन विभाग के कई पेड़ धराशायी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हादसे के बाद चालक फरार, ग्रामीणों ने कोल वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने की उठाई मांग

गिद्धौर (चतरा) संवाददाता | प्रखंड मुख्यालय के रामनवमी मेला टांड़ स्थित वन विभाग की पौधशाला के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित कोल वाहन सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जा घुसा। वाहन की चपेट में आने से वन विभाग द्वारा लगाए गए कई पेड़ धराशायी हो गए। वहीं, वन विभाग की ओर से लगाया गया बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि उक्त कोल वाहन कटकमसांडी की ओर से कोयला खाली कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पौधशाला के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जा घुसा।

वाहन की चपेट में आने से वन विभाग के कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही विभाग की ओर से लगाया गया सूचना बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया।

कोल वाहनों की रफ्तार को लेकर ग्रामीणों में चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर लगातार कोल वाहनों का परिचालन होता रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार वाहन चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हैं। इससे सड़क किनारे बसे गांवों एवं आबादी वाले क्षेत्रों के लोगों में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में भी तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस मार्ग पर कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें कुछ दुर्घटनाओं में लोगों की जान तक जा चुकी है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मुख्य सड़क पर गांवों एवं आबादी वाले क्षेत्रों में कोल वाहनों की गति को नियंत्रित कराया जाए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment