Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

करंट की चपेट में आने से गर्भवती गाय की दर्दनाक मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छठ घाट पुल के समीप विद्युत पोल के सपोर्ट तार में करंट आने की आशंका, राहगीरों की सुरक्षा पर भी सवाल

प्रतापपुर (चतरा) संवाददाता | प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय से गेंडे जाने वाली सड़क के बीच स्थित छठ घाट पुल के समीप बुधवार की सुबह विद्युत स्पर्श की चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग की व्यवस्था को लेकर चिंता देखी गई।

घटना की जानकारी स्थानीय युवा समाजसेवी सन्मुख यादव ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बिजली के पोल के समीप एक लाल रंग की गाय मृत अवस्था में पड़ी दिखाई दी। सन्मुख यादव के अनुसार, पोल को सपोर्ट देने के लिए लगाए गए तार में विद्युत प्रवाह आने की आशंका है, जिसकी चपेट में आने से गाय की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास नंगा विद्युत तार गुजर रहा है। ऐसे में वहां केवल पशुओं के लिए ही नहीं, बल्कि राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने विद्युत विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

मृत गाय की पहचान, गर्भवती थी पशु

स्थानीय निवासी प्रमोद सिंह मऊआर ने मृत गाय की पहचान अपनी गाय के रूप में की। उन्होंने बताया कि गाय गर्भवती थी और कुछ समय पहले ही उसे जंगल में चरने के लिए छोड़कर गए थे। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

प्रमोद सिंह ने विद्युत विभाग से मांग की कि घटनास्थल पर मौजूद नंगे तार को तत्काल हटाकर सुरक्षित कवरयुक्त तार लगाया जाए। साथ ही विद्युत पोल और उसके आसपास की पूरी व्यवस्था की जांच कराई जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत व्यवस्था में सुरक्षा मानकों की अनदेखी भविष्य में गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने विभाग से तत्काल आवश्यक कदम उठाकर पशुओं के साथ-साथ राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment